कल राउरकेला में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

कल राउरकेला में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राउरकेला: कल ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हाकी विश्वकप के लिए राउरकेला में निर्मित अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम और स्टेडियम  परिसर में विश्वकप गांव का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है।

05.01.2023 (गुरुवार)11.20 बजे भुवनेश्वर स्थित नवीन निवास से रवाना होगें।

11.25 बजे बीजु पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुँचेगे। 

दोपहर 11.30 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई  अड्डा से विमान संख्या B-200 VT-RSN द्वारा राउरकेला के लिए रवाना होंगे।
12.15 बजे राउरकेला हवाई अड्डा पहुँचेगे।हवाई अड्डे से विश्व कप गांव, बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में आएंगे।

दोपहर 12.20 बजे बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में विश्व कप  गांव का उद्घाटन करेंगे ।इसके बाद भारतीय हॉकी टीम के साथ बातचीत करेंगे ।

खिलाड़ीयो से वार्तालाप के बाद मुख्यमंत्री विश्व कप गांव से 4.00 बजे डीएवी तालाब पहुँचेगे।

कल मुख्य मंत्री विश्वकप गांव का उद्घाटन करने के अलावे सुंदरगढ़ जिले की विकासात्मक परियोजनाओं, सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे। कल से राउरकेला में मो बस सेवा भी शुरू होने जा रही है, कल इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

04.45 बजे सारे कार्यक्रम समाप्त होनेपर राउरकेला हवाई अड्डे से विमान द्वारा भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे।

राउरकेला दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सचिव (5टी) साथ रहेंगे।