समाजसेवी उपेंद्र सिंह सम्मानीत किए गये

समाजसेवी  उपेंद्र सिंह सम्मानीत किए गये
समाजसेवी  उपेंद्र सिंह सम्मानीत किए गये

सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुरातन खेलों के वजूद को बचाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करने वाले उपेंद्र सिह को जयप्रकाश हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

उपेंद्र सिंह ने कुश्ती, तीरंदाजी, गुलेल  निशाने बाजी, गुली डंडा, पंजा लड़ाई,लुडो,ढिपो, एवं पावर खेल, आयोजन कराने के लिए जाने जाते हैं।  

इस समाजिक कार्य के लिए हॉस्पिटल से जुड़े सुरेश शर्मा ने उपेंद्र सिंह को मोमेंटो प्रदान किया।

वही पिछले दिनों आयोजित एक कार्यक्रम में अस्पताल के अध्यक्ष संजय बंसल  एवं डॉक्टर चंदन बंसल द्वारा श्री सिंह को सम्मानित किया गया था।

सुरेश शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ समाज में उभरते हुए समाजसेवियों को सम्मान प्रदान करने का काम करते आ रहे हैं, जिससे समाज के लिए कुछ बेहतर करने वालो को हौसला मिलता है।

जयप्रकाश हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर खेलो के उत्थान एवं लोकहित में काम कर रहे लोगों को सम्मानित करता है जिसके कार्यभार को सुरेश शर्मा देखते हैं, साथ ही वे सेल्यूट तिरंगा के  ओडिशा उपाध्यक्ष भी है।