स्ट्रीट लाइट के ना जलने से असामाजिक गतिविधियों को मिल रहा बढा़वा

स्ट्रीट लाइट के ना जलने से असामाजिक गतिविधियों को मिल रहा बढा़वा

अनुराग आचार्य (संवाददाता)

तालचर के कोलियरी थाना अंतर्गत आनेवाले पुरातन विशाल देउलबेड़ा कॉलोनी में लंबे समय से बुझी हुई स्ट्रीट लाइट के कारण  असमाजिक गतिविधियाँ बढ़ती जा रही है।          

 तालचर कोलियरी थाना क्षेत्र में लंबे समय से अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है.  प्रकाश की कमी के कारण क्षेत्र में ड्रग माफिया, शराबियो और गंजेडियो का बोलबाला है.वही महिलाओ के पैसे, गहने, व पुरूषो से भी छिनतई करने की घटना बढ़ रही है। नतीजतन, कॉलोनी में कई पुरुष, महिलाएं और बच्चे इस तरह के असमाजिक गतिविधियों की वजह से असुरक्षित महसूस कर रहे है। कॉलोनीवासियों की बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की कान में जूँ तक नही रेंग रही।   स्थानीय लोग विनाशकारी बाढ़ को याद करते हुए नदी को ऊपर उठते हुए देख रहे हैं।  कोयला कर्मियों ने बार-बार कोयला खनन बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की.  कॉलोनीवासियों ने शिकायत की है कि विभागीय अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों के बीच मिलिभगत के कारण समस्या हुई है।

लिंगराज प्रबंधकों और परियोजना अधिकारियों को घटना की जानकारी होने पर भी वह चुप क्यों बैठे हैं,लोगो के मन में यह प्रश्न उठ रहा है।