नलजल योजना बह रही है सड़को पर

नलजल योजना बह रही है सड़को पर

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

इस भीषण गर्मी में एक ओर देश के कई हिस्सों में पीने की पानी का संकट बन आया है, वही दूसरी ओर  नल जल योजना में 45 करोड़ खर्च करने के बाद भी राजगांगपुर शहर की सड़कों पर बह रहा है स्वच्छ जल।  

 सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर शहर  में भीषण गर्मी पड़ रही है और शहर के कई अंचलो में लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 
वही शहर में जल वितरण के लिए बिछाई गई पाइप फटने से स्वच्छ जल सड़कों पर बिखर कर नष्ट हो रहा है, संबंधित बिभागीय अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर भी किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। अंचल में रोजाना इसी तरह सड़कों पर स्वच्छ जल बर्बाद हो रहा है। 

बताते चले कि नल जल योजना के तहत राजगांगपुर शहर के 20 वार्डो  में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए सरकार की ओर से 45 करोड़ रुपये खर्च की गई है लेकिन विडंबना यह है कि ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के कारण शहर की सड़को रोजाना पानी बहते देखा जा रहा है।

संबंधित विभागीय अधिकारी से इसकी शिकायत करने के बाद भी अबतक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों की माँग है कि इस नल जल योजना का उच्च स्तरीय जांच हो और संबंधित  ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करते हुए उचित करवाई हो।