श्रीमद सारथी परिवार का बृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर आयोजित

श्रीमद सारथी परिवार का बृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर आयोजित

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 
अंगुल जिला के गुटु मारा में सारथी परिवार की ओर से एक रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में अंगुल के विधायक और पूर्व उप सभापति रजनीकांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और रक्तदान शिविर का आयोजन करने के लिए श्रीमद सारथी परिवार को धन्यवाद दिया एवं रक्तदान करने वालो को प्रोत्साहित किया। 
इस शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में ढेंकनाल सांसद महेश साहू के प्रतिनिधि गदाधर साहू और भारतीय कांग्रेस महिला नेता सस्मिता बेहरा उपस्थित थे। अतिथियो ने आयोजको का धन्यवाद किया।
आपको बतादें कि अंगुल जिला में  खाने और उद्योग अधिक मात्रा में है जिसकी वजह से जंगल कटकर विलुप्त प्रयाय हो गए है। दूसरी ओर अस्पतालों में गर्भवतीयो, दुर्घटना के शिकार लोगों को रक्त आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ती है, आपातकालीन स्थिति में रक्त की जरूरत को पूरा किया जा सके।ऐसी समस्याओं को दृष्टिपात करते हुए श्रीमद सारथी परिवार की ओर से बृक्षा रोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने से सभी अतिथियो और बुद्धिजीवियों ने इसकी प्रशंसा की है।