श्रावस्ती पुलिस की सूझबूझ से पांच परिवार में लौटी खुशी
धर्मेंद्र सिह (व्यौरोचीफ)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के मार्गदर्शन में संचालित *पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, श्रावस्ती में शनिवार को आयोजित बैठक में 05 बिखरते परिवारों को परामर्श व संवाद के माध्यम से फिर से जोड़ा गया। आपसी विवादों और मतभेदों को समझदारी व विश्वास के साथ सुलझाते हुए पति-पत्नी के बीच नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हुआ।
बैठक में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी उ0नि0 शिवशरण गौड़, महिला आरक्षी ऋचा शुक्ला, दीनानाथ गुप्ता संभ्रांत व्यक्ति भिनगा* ने दोनों पक्षों की बातें धैर्यपूर्वक सुनकर सकारात्मक वार्ता कराई। इसके फलस्वरूप आपसी विश्वास और अपनापन लौट आया तथा रिश्तों में मधुरता स्थापित हुई।
सुलह के उपरांत दंपतियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नए रिश्ते की शुरुआत की। पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा* ताकि इस सुलह को स्थायी रूप से सफल बनाया जा सके और परिवारों को सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा सकेl
सुलह समझौता विवरण-
1-वादी - इरफान पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम पयागपुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच
प्रतिवादी- मीना पुत्री सुलेमान निवासी ग्राम मजरा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
2- वादी- विमला देवी पत्नी पंकज कुमार मौर्य निवासी ग्राम अकबरपुर सेमरी चौराहा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- पंकज कुमार मौर्य पुत्र केशव राम मौर्य निवासी ग्राम किशुनपुर चोखा भारी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
3- वादी- आलिया पत्नी शब्बीर निवासी ग्राम फटवा गुलरा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- शब्बीर पुत्र याकूब निवासी ग्राम फटवा गुलरा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती
4-वादी- सीता कुमारी पत्नी दीपक यादव निवासी ग्राम गणेशपुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- दीपक यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी ग्राम गणेशपुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
5.वादी-सूरत पुत्र ओरी निवासी ग्राम शाहपुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- भुलाई पुत्र सूरत, छोटकउ पुत्र सूरत निवासी ग्राम शाहपुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती





