जमीन दिलाने के नाम पर 10 करोड़ की ठगी
धर्मेंद्र कुमार सिंह(रिपोर्टर)
अयोध्या में जमीन दिलाने और चार से पांच गुना लाभ दिलाने का झांसा देकर 10 करोड रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।यह धोखाधड़ी देवरिया के रहने वाले एक दंपति द्वारा किया गया है जो अयोध्या के कौशल पुरी कॉलोनी में रहते हैं। पति-पत्नी ने इटावा के एक व्यापारी से थाना पूराकलंदर क्षेत्र में आनेवाले भदरसा के आसपास जमीन दिलाने और उसमें 4 से 5 गुना लाभ दिलाने के नाम पर 10 करोड रुपए ठग लिए , पुलिस के अनुसार यह पैसा व्यापारी ने उक्त दंपति को नगद दिए थे, और पैसे मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे, आरोपी की पत्नी ने महिला संबंधी झूठे अपराध में फसाने धमकी की। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या नगरी अपने वैभव की तरफ बढ़ रही है तो वही अयोध्या में जमीन को लेकर धोखाधड़ी भी शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर पर फैसला आने के बाद अयोध्या में जमीनों की कीमत आसमान छू रही हैं,तो दूसरी ओर जमीन दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों को जमकर ठगा जा रहा है, तो कही जबरन कब्जा हो रहा है।





