एसपी ने दी भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी

 एसपी ने दी भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी

धर्मेद्र सिंह (व्यौरो चीफ) 

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस लाइन स्थित लव कुश सभागार  में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी बैठक को किया, जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थित एवं आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं की शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा विवेचना में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के प्रयोग पर बल दिया। 

साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने त्रिनेत्र ऐप पर अपराधियों की फीडिंग ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्यवाही ई _ साक्ष्य ऐप सीएम डैशबोर्ड तथा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रगति समीक्षा की ऑपरेशन के कनविक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने व साइबर अपराधों पर रोकथाम एनडीपीएस मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण अवैध अधिक्रमण हटाने बीट सूचना का समुचित अंकन महिला संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने भारत नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने ओवर स्पीड बिना सीट बेल्ट बिना हेलमेट वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन  शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति के अनुरूप रिपोर्ट प्रस्तुत करें जिससे शिकायतकर्ता को त्वरित एवं सटीक समाधान प्राप्त हो सके मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला अपराधों में कमी लाने एंटी रोमियो चेकिंग अभियान को प्रभावी बनाने तथा मिशन शक्ति केंद्रों पर जनसुनवाई को सशक्त करने की निर्देश दिए।