शौर्य दिवस पर हिंदू संगठनो का शक्ति प्रदर्शन
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
शौर्य दिवस के अवसर पर राजगांगपुर में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी ने संयुक्त रूप से एक विराट रैली का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में विगत कल रविवार के दिन नगर पालिका मैदान में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में सभी सनातन धर्म को मानने वालो को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी ने एकजुट कर शाखा मैदान से एक विराट रैली निकाली। यह रैली जय श्री राम का नारा लगाते हुए शाखा मैदान से होते हुए इंदिरा चौक, सुभाष चौक, ओसीएल मार्केट होते हुए ओसियन कॉलोनी समलेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुँचे जहाँ सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस शौर्य दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने रामनवमी की तर्ज पर भाग लिया। यह जुलूस पूरे गाजे-बाजे के साथ जय श्रीराम के नारे एवं सनातन धर्म को जोड़ने को लेकर अनेक नारे लगाए।पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा । इस रैली को सफल बनाने हेतु प्रशासन की ओर से पूरी सहयोग की गई।विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश शर्मा ने सौर्य दिवस पर उपस्थित सभी सनातन धर्म के लोगों को हजारों की संख्या में एकत्र होने पर ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी।





