शिल्पनगर ठेका श्रमिक संघ कर रहे है आंदोलन की तैयारी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के थर्मल प्लांट अधिकारियों के क्षेत्रीय रवैये के कारण, औद्योगिक शहर के ठेका श्रमिक संघ के श्रमिक और सदस्य, जिन्हें नए संयंत्र में रोजगार के अवसरों से वंचित किया गया है, संयंत्र के पंप हाउस के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।आगामी नवंबर माह की दो तारीक को तालचेर के वार्ड नंबर 3 में स्थित संयत्र के पंप हाउस के सामने धरना दिया जाएगा।
इस संबंध में स्थानीय चटगांव मंदिर प्रांगण में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। संघ की अध्यक्ष श्रीमती लिपिका बेहरा के निर्देश पर बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी बाबूनी स्वाईं ने की। उन्होने इ। बैठक में निर्णय लिया कि रोजगार के अवसर उपलब्ध होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में यह व्यक्त किया गया कि पुराने श्रमिकों को अवसर दिए बिना केवल नये श्रमिकों को संयंत्र में काम पर रखना सही नहीं है। संगठन की ओर से चेतावनी दी गई है कि इनकी अनदेखी करना प्लांट को महंगा पड़ेगा जबकि प्लांट का मुख्य आधार पानी है और यह पानी तालचर क्षेत्र से लिया जा रहा है।





