शादी का झांसा देकर फरेब करने वाला युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर फरेब करने वाला युवक गिरफ्तार

सुशांत मलिक (संवाददाता) 

शारीरिक संबंध बनाकर धोखा देने के आरोप में युवक गिरफ्तार।  कालाहांडी जिले के एम. रामपुर थाना अंतर्गत आनेवाले ऋषिदा पुलिस चौकी इलाके के एक कॉलेज छात्र पर एक युवती को शादी का लालच देकर धोखा देने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। ऋषिदा गांधीनगरपाड़ा के एक युवा जुगल किशोर सिकचंद और एम. रामपुर थाना अंतर्गत आनेवाले डुमरगुडा (डांगाबहाल) की एक युवती पिछले चार साल से प्यार के रिश्ते में थी। उन्होंने एक लॉज  दो साल पहले, उन्होंने एक लॉज में फूल माला और सिंदूर पहनकर शादी की थी। उसके बाद,युवक ने उक्त युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच, युवती दो बार गर्भवती हुई और उसका गर्भपात हो गया। अब युवती ने ऋषिदा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि युवक और उसके परिवार वालों ने युवती को अपनी बहू मानने से इनकार करके हंगामा किया। इस संबंध में ऋषिदा पुलिस चौकी की पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, और एम. रामपुर थाना प्रभारी ससंयुक्ता पधान ने युवक को आज न्यायालय में पेश किया,और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन शामिल है।