बैनर पोस्टर हटाए जाने से उम्मीदवार निराश
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचर / बिसरा
पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अपना प्रचार प्रसार के लिए अपने चुनावी क्षेत्र में पोस्टर, बैनर आदि लगा रहे है।
इन पोस्टर, बैनरो को गैर कानूनी बताकर प्रशासन द्वारा हटाए जाने को लेकर संबंधित अधिकारीर और प्रत्याशीयो के बीच कहासुनी की घटनाएं भी सामने आ रही है।
तालचर प्रखंड़ और बिसरा प्रखंड़ से मिल रही खबरो के अनुसार पंचायत चुनाव में खड़े उम्मीदवार अपना चुनाव चिन्ह के साथ वोट के लिए लोगो से अपील करता बैनर, पोस्टर अपने खर्चे से तैयार कर जगह जगह लगवा रखा है जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा गैरकानूनी बताकर हटाया जा रहा है।
पोस्टर हटाने के दौरान यह भी देखा गया कि क्षेत्र में दबदबा रखने वाले प्रत्याशीयो का पोस्टर नही हटाया गया जबकि कमजोर प्रत्याशीयो की एक ना सुनी गई





