आत्म रक्षा कौशल शिक्षा शिविर आज संपन्न हुआ

आत्म रक्षा कौशल शिक्षा शिविर आज संपन्न हुआ

म्युनिसिपल कॉलेज राउरकेला में आत्म रक्षा कौशल शिक्षा शिविर आज संपन्न हुआ।

शक्तिश्री के साथ मिलकर म्युनिसिपल कॉलेज में 21/09/2026 से 26/09/2026 तक लगा आत्मरक्षा कौशल शिक्षा शिविर आज संपन्न हुआ। यह शिविर छह दिनों तक चला। इस शिविर में प्रशिक्षक निकी कुमारी कुशाहा, तुलसी साहू, गायत्री साहू, आसमानी मिंज और श्वेतविका साहू ने प्रथम वर्ष के छात्राओं को प्रशिक्षण‌ दिया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के अध्यक्ष प्रोफेसर हरिहर दास ने किया। यह कार्यक्रम शक्तिश्री के मुख्य चिन्मयी पांडा की देखरेख में हुआ और इसमें कैप्टन सत्यनारायण राउत और किरण एरिका खलखो ने मदद की।