शहर की प्रमुख समस्या को लेकर नगरपाल माधुरी लुगुन ने पार्षदों संग जिलापाल से की मुलाकात

शहर की प्रमुख समस्या को लेकर नगरपाल माधुरी लुगुन ने पार्षदों संग जिलापाल से की मुलाकात

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर  शहर की मुख्य समस्याओं को लेकर आज नगरपाल माधुरी लुगुन अपने पार्षदों, कार्यकर्ताओं संग जिलापाल डॉक्टर पराग गवली के साथ मुलाकात कर शहर की मुख्य समस्याओं पर उनका ध्यान आकर्षित करवाते हुए उन्हे मुख्य समस्याओं की एक ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन में सबसे प्रमुख समस्या अधर में लटके ओवरब्रिज निर्माण कार्य को जल्द आरंभ करवाना जिसका शहर वासियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या बीजू पटनायक चौक के पास बनने वाली रेलवे अंडर पास कार्य में विलंब । जल्द रेलवे अंडर पास का निर्माण कार्य जल्द आरंभ हो । तीसरी सबसे मुख्य समस्या पी.एच.डी पाइप लाइन में बरती गई अनिमियतता को लेकर माधुरी लुगुन ने जीलापाल के समक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ।    नगरपाल पार्षदों द्वारा जीलापाल को दिए गए ज्ञापन को देखते हुए जीलापाल तत्काल अपने कार्यलय से  टेलीफोन कर पी एच डी के उच्च अधिकारी को निर्देश दिया आप नगरपाल से मिलकर जल्द शहर में हो रही पाइप लाइन की समस्या का समाधान करें । इस अवसर पर माधुरी लुगुन ने जिलापाल से ओवरब्रिज कार्य निर्माण में हो रही विलंब पर जल्द ठोस कार्यवाही करने की मांग की , जिसपर जिलापाल ने ओवरब्रिज समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द अधर में लटके हुए ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वाशन दिया है । ओवर ब्रिज को लेकर जमीन अधिग्रहण में जो समस्या आ रही है इन समस्याओं को लेकर जल्द जिलापाल राजगांगपुर का निरीक्षण करेंगे । आधे घंटे तक जिलापाल कार्यलय में हुई बैठक में नगरपाल एवं पार्षदों ने जल्द इन समस्याओं का समाधान करने पर जिलापाल से निवेदन किया है । इस अवसर पार्षद कौशल सिंह, सुधीर साह , अल्बर्ट कमल मिंज , सिमरन तांती , कौशर परवीन,  गोवर्धन तांती , संजीव चौवनिया, बीजद महासचिव तन्मय सिंह,  भाजपा पार्षद स्वेता शर्मा , कांग्रेस पार्षद सुष्मिता तिरु, सुमित्रा बारला सहित बीजद कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा , मोहम्मद इमरान, सुदेश बारला, प्रताप मौजूद रहकर शहर की मुख्य समस्याओं को जिलापाल के समक्ष रखा ।