उर्स मेला में बाजा बजाने आए युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत

उर्स मेला में बाजा बजाने आए युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)  

सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले राजगांगपुर शहर में स्थित बाबा तालाब  में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। उक्त युवक तालाब में नहाते समय दुर्घटनावश डूब गया।  मृत युवक को छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में इंदिरा कॉलोनी इलाके का निवासी ऑगस्टिन अंचानी (25) बताया जा रहा है।  जानकारी के मुताबिक, ऑगस्टीन पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर क्षेत्र से एक बेंड ग्रुप के साथ राजगांगपुर शहर में उर्स मेला समारोह में बाजा बजाने आया था। आज दोपहर में शहर के मध्य स्थित बाबा तालाब में नहाते समय ऑगस्टिन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया  स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से बचाया और पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।  वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।