शराब आपूर्ति के लिए स्कूटी है पहली पसंद 

शराब आपूर्ति के लिए स्कूटी है पहली पसंद 

पिछले कई दिनों से लागातार राउरकेला शहर की ओर बढ़ रहे शराब आपूर्तिकर्ता अबकारी विभाग के हत्थे चढ़ रहे है। दुपहिया वाहनों के साथ पकड़े गए आपूर्ति कर्ताओ ने सबसे ज्यादा स्कूटी को बरियता दी है।
जब हमने इसका कारण जानना चाहा तो अबकारी बिभाग के निरीक्षक श्रीधर महांति ने बताया कि स्कूटी में सुविधा पूर्वक शराब परिवहन किया जा सकता है, ऐसी सुविधा मोटरसाइकिल में नही मिलती। 
क्योंकि शराब एक तरल पदार्थ है,मोटरसाकिल में इसे आगे की तरफ नही रखा जा सकता और पिछे लटका कर रखने में संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। 
शराब तरल पदार्थ होने से यह हमेशा छलकता रहता है जिससे मोटरसाइकिल भारसम्य होकर अपना संतुलन खो सकती है और दुर्घटना ग्रस्त हो सकती है। जबकि शराब को स्कूटी के आगे बने पायदान के खाली जगह में रखकर परिवहन करने में सुविधा होती है शराब ज्यादा परिमाण में रखा जा सकता है,और स्कूटी की डिक्की में भी औसतन 30 लीटर तक शराब रखा जा सकता है। और इससे स्कूटी का संतुलन भी नही बिगड़ता जिससे रफ्तार में कोई दिक्कत नही आती। शराब डिक्की में रखा जाय तो दिखता भी नही पुलिस की नजरो से बचने का यह सबसे आसान उपाय है।स्कूटी के पायदान में भी बैग,थैला आदि में छुपाकर रखी गई शराब चालक के दोनो पैरो के बीच में होने से आसानी से नजरो से छुपा रहता है ऐसे में यह शराब ज्यादातर मुखबिरी या संदेह के आधार पर ही पकड़ा जाता है। इसलिए स्कूटी शराब आपूर्ति कर्ताओ की पहली पसंद बनता जा रहा है।