दो दिनों में 17460 किलो महुआ जावा और 730 लीटर महुआ शराब बरामद

दो दिनों में 17460 किलो महुआ जावा और 730 लीटर महुआ शराब बरामद

सौ.राउरकेला आबकारी विभाग 

सुंदरगढ़ जिले का राउरकेला आबकारी विभाग अवैद्य रूप से महुआ शराब बनाने वालो पर लागातार कार्यवाही करने के बावजूद इस पर रोक लगता नजर नही आ रहा है। 
राउरकेला आबकारी विभाग की टीम द्वारा तारीख 22/01/2023 रविवार के दिन बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले केमंगा गांव में दबिस देकर 13300 किलो महुआ जावा  को मौके पर ही नष्ट कर दिया। यहाँ से आबकारी विभाग ने 510 लीटर महुआ शराब के साथ दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। 
एक दिन पहले 21/01/2022 दिन शनिवार को भी राउरकेला आबकारी विभाग के इसी टीम द्वारा ब्राह्मणी तरंग थाना क्षेत्र में आनेवाले रेलापोष गांव के नाला किनारे 4160 किलो महुआ जावा  मौके पर ही नष्ट कर दिया था। एवं 320 लीटर महुआ शराब जब्त किया था।