शराबियों एवं नशेड़ीयों के साथ सट्टा का भी केंद्र बना राजगांगपुर

शराबियों एवं नशेड़ीयों के साथ सट्टा का भी केंद्र बना राजगांगपुर

शराबियों एवं नशेड़ीयों के साथ सट्टा का भी केंद्र बना राजगांगपुर का टेन-इलेवन ढाबा!

प्रशासन की कार्रवाई पर लगा प्रश्नन चिन्ह ? 

सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले राजगांगपुर शहर के सभी ढाबो  में खुलेआम शराब बेचने की खबर को विगत दिनों बिभिन्न समाचार चैनल, पोर्टल, अखबार, के माध्यम प्रकाशित की गई थी। 

 समाचार प्रसारण  के बाद प्रशासन एक साथ सात ढाबो में कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत दे दी थी,ईस कारवाई में लाखों रुपय का अवैध शराब बरामद किया गया था। 

आपको बता दें कि ठीक उसके बाद पुनः सभी ढाबो में उसी दिन से खुलेआम शराब बेचना जारी है, यहां प्रश्न उठता है कि पुलिस प्रशासन द्वारा एक साथ सभी ढाबों में करवाई कर मीडिया मे प्रकाशित खबरों के माध्यम से खूब वाहवाही बटोरी थी, लेकिन पुनः उसी शाम से सभी ढा़वो में शराब परोसना चालू हो गया।

इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा ढाबा वालों से मासिक वसूली को लेकर इस तरह की कार्रवाई की गई थी। प्रशासन एवं ढाबा मालिकों के साथ मधु चंद्रिका होने के बाद पुनः उसी तरह से खुलेआम सभी ढाबो में शराब परोसी जा रही है यहां तक की सूचना यह भी है कि ढाबा की आड़ में आईपीएल शुरू होने के बाद सट्टा का भी कारोबार चल रहा है जिसकी उच्च अधिकारी द्वारा कडा़ई से जांच करने की स्थानीय लोगों का मांग है।

वही इस तरह की खुलेआम नशे के  सामग्री बिकने से शहर में डकैती,  छिनतई जैसे अपराध बढ़ रही है। विगत दिनों में एक कपड़ा व्यौसायी के घर में घुसकर बदमाशों ने घर मालिक को बंधक बनाकर 20 लाख की संपत्ति की लूट की थी।अभी तक प्रशासन उन चोरों तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई है।

फिलहाल स्थानीय प्रशासन के रवैया को लेकर राजगांगपुर की जनता अनेक तरह के सवाल खड़ी कर रहे है ।