बाघा बाॅर्डर पर बीएसएफ के साथ लोगों ने मनाया गणतंत्र दिवस

 बाघा बाॅर्डर पर बीएसएफ के साथ लोगों ने मनाया गणतंत्र दिवस

सरहदों के वास्तविक पहरेदार बीएसएफ बांकुरों के साथ बाघा बॉर्डर पर गणतंत्र बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी समारोह का आनंद ही कुछ और है जब अलग-अलग राज्यों से आए सैलानी रंग बिरंगे परिधानों में सज धज कर शाम ढले बीटिंग रिट्रीट समारोह हिस्सा लेते हैं।

अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हजारों की संख्या में युवाओं नवविवाहित जोड़ों, बीवी बच्चों परिवार सहित भाग लेने आए सैलानियों के राष्ट्र प्रेम की झलक देखते ही बनती है साथ ही जयहिंद, बंदे मातरम के उद्घोष, बीएसएफ जिंदाबाद हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों की गूंज लाहौर तक सुनाई देती है।
ज्ञातव्य रहे कि अकेले बीएसएफ भारत की पहली रक्षा पंक्ति फोर्स है जिसके पास अपना तोपखाना, मेरीन विंग साथ एयर विंग मौजूद, फिर क्यों ना रंग बिरंगे पोशाक परिधानों से सुसज्जित जवानों के बीच ऐतिहासिक सेरेमोनियल अवसर पर मौजूद रहना हर भारतीय के लिए फक्र एवं गौरव का विषय।
पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह जोकि महासचिव रणबीर सिंह के साथ इस ना भुलाने वाले गणतंत्र दिवस बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी समारोह मौजूद रहे। पूर्व एडीजी द्वारा एसोसिएशन पदाधिकारियों को विशेष पास उपलब्ध कराने के लिए  माननीय डीआईजी बीएसएफ खाशा को धन्यवाद दिया। इस विशेष बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी समारोह में श्री सतीश एस. खंडारे, एडीजी एसडीजी मुख्यालय (पश्चिमी कमान) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।