वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ
धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या नगरी में रात-दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ सोमवार को हुआ। सरोजनी देवी अकादमी का जनपद और अंतर्जनपदीय वालीबाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सोमवार महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नें किया। सरोजनी देवी अकादमी द्वारा सरोजनी देवी स्मारक में आयोजित पांचवे जनपदीय व अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल दो दिवसीय प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए सरोजनी देवी अकादमी के प्रबंधक व जिला वालीबाल संघ के सचिव रमेश कुमार उर्फ ठेकेदार नें कहा कि अंतर्जनपदीय टूर्नामेंट में विजेता टीम को 21हज़ार व उपविजेता टीम को 11 हज़ार रुपए की नकद राशि और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वही जनपद स्तरीय टीम के विजेता को 5 हज़ार और उपविजेता टीम को 31 सौ रूपये और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति के संरक्षक अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद और अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के इस दो दिवसीय आयोजन के में एक दर्जन से अधिक टीमें शामिल होंगी। यह प्रतियोगिता दिन और रात खेली जाएगी। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद गुप्ता, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास, सिंघीऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास सहित अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। कुल मिलाकर सरोजनी देवी अकादमी के तत्वाधान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सम्पन्न होनें के साथ इसमें शामिल सभी टीमें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है।





