विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी में योग दिवस पालन
देवमनी माहतो (संवाददाता, कला-संस्कृति)
राउरकेला में विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रेलवे कॉलोनी मैदान में राउरकेला राजकीय स्व-नियामक महाविद्यालय के व्याख्याता एवं योग गुरु रामकृष्ण गौड़ की सीधी देखरेख में एवं व्याख्यान शिक्षिका राधाकांत महाराणा,एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिरेन सेनापति, पत्रकार व कवि कुंजविहारी राऊत की उपस्थिति में योगाभ्यास किया गया।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी सुधीर नाथ, बाबू सिंह व संस्थान के भुवनेश्वर से आए योग गुरु कंचन सोम अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और योग करने की आवश्यकता व लाभ पर भाषण दिया। यजमान श्री महाराणा ने विभिन्न कथाओं के माध्यम से बताया कि योग से क्या-क्या प्राप्त किया जा सकता है,और इस पर चर्चा की। योग गुरु श्री गौड़ ने विभिन्न आसन व प्राणायाम सिखाए। कार्यक्रम में जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया वहीं सौरभ मिश्रा, अभिमन्यु, हेमलता, अस्तुति, शोवा, काजल, साहिद ने कार्यक्रम के संचालन में अहम योगदान दिया।





