चित्रकूट मंदिर में दानपात्र तोड़ कर की गई चोरी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित चित्रकूट मंदिर,जैनिताई आश्रम, जगन्नाथ मंदिर, पंचमुखी मंदिर, मदनमोहन मंदिर, रानी मंदिर, पशिमेश्वर, हनुमान मंदिर आदि मंदिर परिसर में पथभ्रष्ट युवाओं को गांजा, शराब, ब्राउनसुगर , कोरेक्स कफ सीरप जैसे नशीले पदार्थो का सेवन करते देखा गया है।
इन्ही आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पथभ्रष्ट हो चुके युवक मंदिरो के दानपात्र तोड़ कर चोरी करने से भी पीछे नही हटते।
चित्रकूट मंदिर की हुंडीवांगी में चोरी
तालचेर थाने के सामने जैनिताई आश्रम परिसर में रहने वाले किराएदारो के पैंट, शर्ट, साइकिल, हीटर, खड़ी गाडियों से पेट्रोल व अन्य सामान इन ओर मंदिरो से रूपये, सोना आदि इन नशाखोर युवाओं द्वारा चोरी कर लेने की घटना से स्थानीय जनता
दहशत में है।
यदि इस तरह की घटनाओं पर तुरंत रोक नही लगाई गई तो आने वाले दिनों में नशे का सेवन करने वाले और बड़े पैमाने में लूटपाट की घटना को अंजाम देने की कोशिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। मंदिर पर नशेड़ियों का जमावड़ा होने के कारण महिला हो या पुरुष मंदिर जाने से डरने लगे हैं।





