विकास फाउंडे़सन ट्रस्ट ने लगवाए 1500 पौधे
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के विकास फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर दो प्रखंडो में 1500 बृक्ष लगवाए, उन बृक्षो की देखरेख का जिम्मा स्थानीय लोगो ने लिया, जो लगाए गए पौधो के बृक्ष बनने की उम्मीद को पक्का कर दिया।
आजादी का अमृत उत्सव के अवसर पर तालचेर के विकास फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर आठमल्लिक एवं किशोर नगर प्रखंड के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड के 11 गांवों और प्रत्येक गांव के 30 परिवारों को शामिल किया गया, जिससे कुल 330 परिवारों को पहचान की गई जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के तहत एक परिवार को 5 विभिन्न प्रकार के पौधे दिए गए। जिन्हे उन्होंने अपने घर के चारों ओर पौधारोपण किया और उसका रख-रखाव का भरोसा भी दिया। इन दोनों प्रखंडों में करीब 1500 पेड़ लगाए गए हैं. इस अभियान में आठमल्लिक के 5 गांव पैकसाही, सपघरा, संहुला, कुमुम्पटा, कटिबासपुर और किशोरनगर प्रखंड के 6 गांव बदरहिला, हरिपुर, नक्तिनाली, बैजा, मानिकपुर और भांगमुंडा शामिल हैं। इस अभियान में प्रत्येक गांव में स्वयंसेवी जागेश्वर साहू, सरोज कुमार देहुरी, प्रकाश कुमार नाइक, भगवान दास, लक्ष्मण साहू, पिंगटू प्रधान, रंजीत बेहरा, मनोज कुमार प्रधान, पिंकू साहू, तेरिया बेहरा, दीक्षा साहनी मेजर शामिल थे। विकास फाउंडेशन की ट्रस्टी मृदुला ठाकुर, सभी स्वयंसेवकों के प्रमुख, आठ मल्लिक रेंज के वन अधिकारी ए.आनंद ने बमूर रेंज अधिकारी सरोज कुमार मिश्रा, ठाकुरगढ़ रेंज अधिकारी बब्रूबहन साहू, वनपाल सुब्रत शतपति और कंप्यूटर ऑपरेटर सुमंत साहू को उनके सहयोग के लिए बधाई दी और धन्यवाद दिया।





