बाहरी मजदूर और व्यापारी बने चिंता का कारण

बाहरी मजदूर और व्यापारी बने चिंता का कारण

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला का एक बहुभाषी औद्योगिक शहर राजगांगपुर में इन दिनों राज्य के बाहर और पड़ोसी देशों से आए घूम घूम कर सामान बेचने वाले व्यापारियों और मजदूरों का प्रभाव धीरे-धीरे शहरी और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा है, राजगांगपुर शहर में दिन प्रतिदिन उनकी वृद्धि हो रही है।  ऐसा देखा गया है कि मकान बनाने के लिए पड़ोसी देशों से मजदूरों को काम पर लगाया गया है, लेकिन इसकी प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है।  हालांकि, पुलिस प्रशासन लोगों को अजनबियों के बारे में जानकारी रखने के लिए सचेत कर रहा है, चाहे वह निजी प्रतिष्ठान हो या व्यावसायिक प्रतिष्ठान।  ताकि भविष्य में किसी भी घटना या अपराध पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने में सुविधा हो सके।  ऐसे में यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या प्रशासन के पास शहरी और ग्रामीण इलाकों में कारोबार करने वाले विदेशी व्यापारियों और मजदूरों का सही आंकडा़ उपलब्ध है, यह सवाल आम जनता में उठ रहा है? वही स्थानीय लोगों की मांग है कि विदेशी व्यापारियों के आधार कार्ड पहचान पत्र की जांच करके उनकी वास्तविकता की जांच की जाए।