वकील संघ का तालचेर बंद सफल

वकील संघ का तालचेर बंद सफल

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 
वकील संघ द्वारा लिया गया पिछले दिनों के फैसले के अनुसार आज तालचेर बंद रखा गया। 
बार एसोसिएशन द्वारा तालचेर की हड़ताल और बंद के कारण आज तालचर शहर और सड़कों पर कोयला परिवहन ट्रक, यात्री बसें, बैंक, डॉक्टरों के कार्यालय, सरकारी और निजी कार्यालय बंद रखे गए थे।  
जानकारी के अनुसार बीते कल मधुबाबू सम्मेलन कक्ष में हुई एक आम बैठक में निर्णय लिया गया कि पुलिस द्वारा वकीलों के नाम पर जानबूझकर किए गए झूठे मुकदमे वापस न लेने और पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने के कारण आज तालचेर में बंद का असर देखा गया,आज तालचेर में यह देखा गया कि तालचेर में सुपरमार्केट सहित छोटी कंपनियां और उद्योग आज बंद रहे। आज बार एसोसिएशन के सभी वकील बंद के समर्थन में शामिल रहे।