डायनामाइट बिष्फोट से घरो में दरार दहशत में है लोग
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
एमसीएल कंपनी द्वारा कोयला खान में की जा रही डायनामाइट विस्फोट के कारण घरों में दरार पड़ने का आरोप लगा रहे है तालचेर वासी। दहशत में है ग्रामीण।
तालचेर में जगन्नाथ क्षेत्र अंतर्गत अनंत खदान में कोयला उत्पादन के लिए डायनामाइट विस्फोट कर कोयले का खनन किया जाता है। आरोप है कि हाई स्ट्रेंथ डायनामाइट के इस्तेमाल से ब्लास्टिंग के दौरान अत्यधिक धुएं और तेज आवाज के कारण आसपास के क्षेत्रों में हल्के भूकंप की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।जिससे आसपास के गांवों के घर हिल रहे हैं।
तालचेर प्रखंड के ब्रजनाथपुर पंचायत अंतर्गत बीररामचंद्रपुर के पास अनंत खुला कोयला खदान स्थित है। इस खादान में भीपीपीआर (VPPR) और बीएल (BL) कंपनी की ओर से डायनामाइट ब्लास्ट कर कोयला उत्पादन किया जाता है। बीररामचंद्रपुर गांव अनंत कोयला खदान के करीब है, इसलिए गांव के निवासियों ने शिकायत की है कि विस्फोट के कारण मकानों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे विटामाटी में आतंक की स्थिति में रह रहे हैं क्योंकि एमसीएल द्वारा उनका पुनर्वास नहीं किया गया है और फिर भी उन्होंने विटामाटी को नहीं छोड़ा है क्योंकि उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है,जबकि एमसीएल द्वारा उनके घरों के नुकसान का आकलन किया गया है। इस संबंध में वह बार-बार जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, एमसीएल अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी इस ओर जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहा है।





