रिश्वत की मांग करते ग्रामपंचायत अधिकारी का ऑडियो वायरल
अनुराग आचार्य (व्योरो चीफ:अंगुल)
नामांकन पत्र में संशोधन के लिए रिश्वत मांगने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी का ऑडियो हुआ वायरल।
तालचर प्रखंड में कार्यरत एक ग्रामपंचायत अधिकारी उम्मीदवार से अपने नामांकन पत्र में सुधार के लिए रिश्वत की मांग कर रहे एक ऑडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार तालचर प्रखंड के हेंसमूल गांव की एक महिला सरपंच ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुछ त्रुटि रह गई थी जिसके कारण उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था।
जिससे महिला प्रार्थी दुःखित हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए वह प्रखंड कार्यालय में गई। नतीजतन, उसके पति ने ग्राम पंचायत अधिकारी से फोन पर बात की।
जिनमें कुछ रूपये लेकर इसे ठीक कर देने की बात हुई।
इस बातचीत की रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अब यह देखना है कि इस मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारी पर क्या काररवाई होती है ।





