बबलू ब्रदर्स ने तीन एक से सरण्य कप अपने नाम किया

बबलू ब्रदर्स ने तीन एक से सरण्य कप अपने नाम किया

लखन लोहार (संवाददाता) 

बंडामुंडा में ओसियन क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सारण्य कप फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आज समापन मैच बबलू ब्रदर्स और स्टार बाॅयज के बीच खेला गया।

सुंदरगढ़ जिला के बंडामुंडा सेक्टर "बी"में स्थित ओसियन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आज अंतिम दिन था। 
16 टीमों के बीच खेले गए इस फुटबाल टूर्नामेंट का अंतिम निर्णायक मैच आज समापन के दिन बबलू ब्रदर्स और स्टार बाॅयज टीम के बीच खेला गया।मैच के अंतिम समय तक दोनो टीमे पूरी ताकत के साथ मैदान में डटी रही दोनो टीमो ने सफलता से अपने सीमाओ की रक्षा कि,दोनो टीमों का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि मैच के अंतिम समय तक कोई गोल नही हुआ। 
इसलिए बिजेता का निर्णय पेनल्टी शूट के जरिए किया गया जिसमें बबलू ब्रदर्स ने स्टार बाॅयज द्वारा किया गया एक गोल के मुकाबले तीन गोल दाग कर सारण्य कप बिजेता का खिताब अपने नाम किया। 

इस मैच का संचालन रोशन खान, जयधर सुमराई, दिनेश हेंब्रम,नागेश तांती,रबी दास,दुर्गा हांसदा ने किया। आज के समापन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक शारदा प्रसाद नायक मौजूद थे।अन्य अथितियो में फिटनेस ट्रेनर डी. अप्पा राव,डी.अवीक कुमार,चंदन,आसु कुरैसी, उपस्थित थे।
इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। विजेता को 20000, उपविजेता को 15000 रूपय का  नगद इनाम दिया गया । इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, सेमीफाइनल और फाइनल , प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट और बेस्ट गोल कीपर को आर्कषण  पुरस्कार दिया गया ।