५००० की रिश्वत ना देने के कारण काट ली गई २८ ,२२० का जुर्माना
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
घूस 5000 ना देने से 28 हजार 220 का जुर्माना आरटीओ द्वारा सब्जी लोड गाड़ी पर 28,220 का जुर्माना
ओडिशा में सुंदरगढ़ जिला परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चालक का उत्पीड़न करने का मामला प्रकाश में आया है | चालक के अनुसार परिवहन बिभाग द्वारा चालक से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई और उसके बाद 2,000 रुपये मांगे गए ,यह रकम ना देने पर आरटीओ द्वारा 2,8220 रुपये, जुर्माना लगाया गया |
यह घटना राजगांगपुर राज्य राजमार्ग पर लिपलोई बाईपास पर हुई थी। जहां टमाटर ले जा रहे एक पिकअप वैन 0D14W0467 के चालक पर सबसे पहले एक क्षेत्रीय परिवहन कर्मचारी ने राजगांगपुर से टमाटर के साथ कुत्रा जाते समय आरटीओ द्वारा पकड़ कर ड्राइवर से पहले 5000 देने को कहा गया उसके बाद 2000 तक मांगा गया पैसे ना देने पर गाड़ी के ऊपर ओवरलोड का हवाला देते हुए 28 हजार 220 का चालान काटा गया |
जबकि मौके पर चालक ने अपना ड्राइविंग लाईसेंस (डीएल) दिखाया, परन्तु इसे नज़रअंदाज करते हुए ,ओवरलोड का हवाला देकर 28,225 रुपये का जुर्माना टमाटर लदे इस पिकअप पर लगाया गया है |
ऐसा नज़ारा सरकार की नीतियों और आदर्शों पर प्रशन्न खड़ा करता है क्योंकि राज्य सरकार कोरोना के दौरान आजीविका को प्राथमिकता देती है। यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई हैं |





