नशापान ने शंकर सिंह की बढाई मुसीबत

नशापान ने शंकर सिंह की बढाई मुसीबत

हरहर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक) 

बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र में इन दोनों मादक पदार्थो का नशा सर चढ़ कर बोल रहा है। 

इसका ताजा उदाहरण बंडा़मुंडा़ "डी"केबिन में देखने को मिला। जहाँ लखन लोहार नामक समाज सेवी तथा पत्रकार को सेक्टर "बी"चूडी बस्ती के शंकर सिंह नामक व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ नशे में धुत्त होकर अपराह्न के वक्त उसके घर जाकर दरवाजे को जोर जोर मारते हुए अप शब्द कहे और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकलने के लिए ललकारा। 
लेकिन लखन लोहार ने कानून हाथ में लेने के बजाए कानून का सहारा लिया और स्थानीय थाना में इसकी शिकायत की। 
इस बाबत बंडा़मुंडा़ थाना में शंकर सिंह के विरूद्ध थाना कांड संख्या 111/2023 में भादावी की धारा 341,294,506,34, के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। 
वही शंकर सिंह की पत्नी ने भी थाना अधिकारी के समक्ष यह शिकायत की है कि उसका पति शंकर शर्मा नशापान में अपना सारा कमाई लुटा देता है, जिससे उसे जीवन यापन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उसकी दो बेटियों है जिसके भविष्य को लेकर वह बहुत चिंतित है। 

अगर ओड़िशा में प्रकाशित होने वाले सारी मीडिया (शोसल, प्रिंट, सेटलाइट, पोर्टल) खबरो को खंगाला जाए तो रोजाना नशे में किए गए अपराध, नशीले पदार्थ की तस्करी, बिक्री, की खबरे आप को मिल जाएगी। पर एक भी राजनैतिक पार्टी ओडिशा में नशीले पदार्थ की पूर्ण बंदी के लिए आगे नही आता, क्यों?  यह बहुत बड़ा प्रश्न है।