रामपुर आबकारी विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

रामपुर आबकारी विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

रामपुर आबकारी विभाग को मिली बड़ी कामयाबी।

कालाहांडी जिले के कार्लामुंडा इलाके में दिन ब दिन देशी शराब बनाने का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। आसपास के अंचलो जैसे जमुनापुर, बोरपदर, सपलहारा, केरनापला, बातिकुपा, भाटापाला में शराब माफियाओं का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा था, जिससे मदनपुर रामपुर के सहायक निरीक्षक तिरूपति पटनायक, सिपाही दैतारी ताण्डी़, मानस रंजन बीसी,बालेश्वरधर माझी, तपस्वीनीधर माझी, सीयारी सुनानी, गश्त कर रहे थे, तो संध्याकाल के लगभग 6 बजे  भटापाला चौक पर एक बोलेरो मेक्स पिकअप, जिसका रजिस्ट्रेसन  नंबर ओ डी शुन्य 8 यू नौ  सात दो तीन था। विशेष स्रोत पर ले जा रहे करीब 200 लीटर खुली देशी शराब जब्त की गयी है।  बताया जा रहा है कि ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।  इस संबंध में मदनपुर आबकारी विभाग रामपुर की ओर से उक्त बोलेरो वैन को जब्त कर लिया गया है और थाना कांड संख्या 246/2023-24 दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।.  मिली जानकारी के मुताबिक, भाटपाला गांव के गौरांग साहू क्षेत्र के सभी देसी शराब बिक्रेताओं के पास तस्करी के माध्यम से लगभग सभी जगहों पर शराब आपूर्ति करता है, अंचल में इस तरह के मनमाने ढंग से शराब  उपलब्धता को लेकर स्थानीय लोग शराब के विरूद्ध हंगामा कर रहे हैं और ऐसे शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।