रामनवमी में नहीं निकलेगी शोभायात्रा
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रामनवमी में निकलने वाली शोभा-यात्रा पर रोक
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासियों को इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली प्रभु श्री राम कि झांकी देखने को नहीं मिलेगी|सुंदरगढ़ जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है |
सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला शहर में रामनवमी के अवसर पर बिभिन्न अखाडा कमिटियों कि तरफ से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम कि आकर्षक झांकी पुरे शहर का परिक्रमा करती थी |रंग बिरंगा वाहनों में देवी-देवताओं के रूप में सजे हुए बच्चे इस झांकी का मुख्य आकर्षण हुआ करते थे | शहर के आस-पास के क्षेत्रो जैसे बंडामुंडा,बिसरा,राजगांगपुर,सेक्टर अंचलों और लगभग हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिरों से आकर्षक झाकी /शोभा यात्रा निकाली जाती थी |
पर इस वर्ष बैश्विक महामारी कोरोना के जिले में बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने शोभायात्रा या झांकी निकालने पर रोक लगा दी है|आज राउरकेला के बिभिन्न अखाडा कमिटियों और पुलिस प्रशासन के बीच एस.पी. कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विजयदसमी कि पूजा उपासक अपने घरों में ही करे | मंदिरों में भी प्रशासन द्वारा दिए गए कोरना के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पूजा किया जाएगा ,इस अवसर पर किसी भी आखाडा या मंदिर कमिटी द्वारा शोभायात्रा / झांकी नहीं निकाली जाएगी |





