राज्यपाल के हाथो राउरकेला डीएफओ सम्मानित
राउरकेला जिला वन्य अधिकारी (डीएफओ) को वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
राउरकेला डीएफओ यशवंत सेठी को वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए ओडिशा 2024 के विशिष्ट 100 चेंजमेकर्स के रूप में सम्मानित किया गया है।
माननीय राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंबमपति ने भुवनेश्वर में आयोजित एक समारोह में श्री सेठी को पुरस्कार प्रदान किया। श्री सेठी को यह पुरस्कार एआई तकनीक का उपयोग करके बंडा़मुंडा-बरसुंवा रेलवे पटरी को पार करने वाले 28 हाथियों की जान बचाने में उनकी विशेष भूमिका के लिए दिया गया। यह सूचना जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई है।





