राजगांगपुर नगरपालिका में स्वायत्तशासन दिवस धूमधाम से पालित

राजगांगपुर नगरपालिका में स्वायत्तशासन दिवस धूमधाम से पालित

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर नगरपालिका में 31 अगस्त के दिन स्वायत्तशासन दिवस का पालन धूमधाम से किया गया, इस अवसर पर नगर पालिका में कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। 

राजगांगपुर  नगरपालिका में धूमधाम के साथ  पवित्र स्वायत्तशासन दिवस पालित किया गया ।इस अवसर पर नगरपाल माधुरी लुगुन अपने पार्षदों संग सुभाष चौक, बीजू पटनायक चौक, बीर बिरसा चौक , गांधी चौक सहित शहीद प्रदीप पंडा सभी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया , आज नगरपालिका कार्यलय में झंडातोलन करते हुए  नगर पालिका  में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगरपालिका के कर्मचारी सहित  चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पुरस्कृत करने सहित राजगांगपुर सरकारी अस्पताल पहुंचकर वहां चिकित्साधीन सभी मरीजों की सुध लेने सहित उनके बीच फल का वितरण किया गया ।
इस उपलक्ष्य में आज नगरपाल माधुरी लुगुन ने राजगांगपुर नगरपालिका परिषद की ओर से शहर वासियों को हार्दिक अभिनंदन का संदेश दिया ।