राउरकेला में निकली भव्य तिरंगा रैली
•हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित* •500 से अधिक लोगों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन* •स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति संगीत और नृत्य प्रदर्शन*
प्रेस विज्ञप्ति : जिला सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय, राउरकेला
राउरकेला, 14 अगस्त 2024:
एकता, शांति और साहस के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशवासियों के मन में प्रेम और देशभक्ति जगाने के लिए पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राउरकेला महानगर निगम भी इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बुधवार को राउरकेला महानगर निगम की ओर से 'घर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा को राउरकेला विधायक सारदा प्रसाद नायक एवं राउरकेला महानगर निगम आयुक्त आशुतोष कुलकर्णी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

यह यात्रा स्थानीय मधुसूदन मार्ग से शुरू हुई और राउरकेला नगरपालिका प्रधान कार्यालय के सामने स्थित नेताजी सुभाष बोस पार्क में समाप्त हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे और देशभक्ति के नारे लगाते हुए 500 से अधिक लोगों ने तिरंगे के सम्मान में इस विशाल जुलूस में भाग लिया। इस जुलूस ने पूरे क्षेत्र को तिरंगामय बना दिया। इस भव्य शोभायात्रा में मिशन शक्ति की महिलाएं, विभिन्न संस्थाओं के सदस्य,राउरकेला नगरपालिका कर्मचारी और आम जनता ने भाग लिया।





