राउरकेला में अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का भूमि पूजन.
सुभाष कुमार गुप्ता (संवादाता ).
राउरकेला: ओडिशा के स्मार्ट सिटी राउरकेला के बीजू पटनायक टेक्निकल यूनिवर्सिटी (BPUT) परिसर में एक अंतराष्ट्रीय हाँकी स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है |
2023 में खेले जाने वाले हॉकी विश्व कप को मद्देनज़र रखते हुए ओडिशा के मुख्य मंत्री नविन पटनायक ने राउरकेला में एक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी I इसी क्रम में बीपीयूटी परिसर में 15 एकड़ जमीन स्टेडियम बनाने के लिए आवंटित किया गया था, जिसका शिलान्याश श्री पटनायक द्वारा किया गया था I
इस अवसर पर राउरकेला विधायक ने कहा कि भूमीपूजन के साथ ही राउरकेला और ओडिशा वासियों का सपना पूरा होने जा रहा है, हॉकी स्टेडियम के लिए बीपीटीयू परिसर में 15 एकड़ जमीन का भूमि पूजन किया गया, इस भूमि पूजन में राउरकेला के अतिरिक्त जिलापाल अबोली सुनील नरवाने, व राउरकेला विधायक सारदा प्रसाद नायक उपस्थित थे I





