बारह घंटे के भीतर अकाल मृत्यु का दूसरा मामला

बारह घंटे के भीतर अकाल मृत्यु का दूसरा मामला

नुआगाँव प्रखण्ड़ के बारीलेप्टा पंचायत अंतर्गत आनेवाले बारीलेप्टा बड़काटोली में एक व्यक्ति ने फंदाडाल कर आत्महत्या कर ली है। 

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुल्लू (पुत्र-ललित कुल्लु) नामक व्यक्ति ने अपने ही कुआँ में कुआँ के ऊपर रखे खम्बे के सहारे एक कपड़ा का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। यह  कुआँ मृतक के घर से लगभग पचास मीटर की दूरी पर स्थित है, कुएँ का उपयोग खेती में पानी पटाने और नहाने के लिए ही किया जाता था जिससे उस तरफ घरवालो का आनाजाना कम था। तीन बच्चों का पिता था,मृतक खेती व खाली समय मे मजदूरी किया करता था।

नुआगाँव प्रखंड़ में बारह घंटो के भीतर अकाल मृत्यु का यह दूसरा मामला है। बीती शाम प्रखंड़ के पंचायत समिति महाविद्यालय के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी।