गलत चिकित्सा से युवक कि मौत

शहर में चर्चा है कि अप्रशिक्षित चिकित्सक कि गलती से हुई युवक कि मौत

गलत चिकित्सा से युवक कि मौत

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता )

राजगांगपुर : सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में एक निजी क्लिनिक के अप्रशिक्षित चिकित्सक एमडी शाहनवाज खान के द्वारा इंजेक्शन लगाने से एक 19 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ने लगी जिसको लेकर आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लाया गया जहां सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया |

राजगांगपुर बनथुपाड़ा के 19 वर्षीय रथो बारला, पुत्र रिमडू बारला के हाथ की उंगली में सूजन होने से दर्द हो रहा था ,जिसके इलाज के लिए  स्थानीय प्राइवेट क्लिनिक में पहुंचा और अपना इलाज कराया जहां एमडी शाहनवाज खान के इंजेक्शन देने से रथो बरला की स्थिति बिगड़ गई | प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई |

आनन्-फानन में मरीज़ को लेकर सरकारी अस्पताल जाया गया जहां सरकारी डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया | सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि मृतक रथो बरला की मौत प्राइवेट क्लीनिक के  दवा से हुई होगी, लेकिन अंत्य परीक्षण के बाद ही स्थिति का साफ़ हो पायेगा | फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है आज शव परीक्षण के बाद  मृतक का शव परिजनों को सौंप दी जाएगी | इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शहर में सुनने को मिल रही  है और इस तरह के गैर कानूनी क्लिनिक  को उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर बंद कराने की मांग की जा रही है |