अमृत रेलवे स्टेशन की सूची में राजगांगपुर रेलवे स्टेशन भी

अमृत रेलवे स्टेशन की सूची में राजगांगपुर रेलवे स्टेशन भी

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)

अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प।इसके लिए 30 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है। 

चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आनेवाले सुंदरगढ़ जिला के  राजगांगपुर  शाखा मैदान में आगामी 6 अगस्त के दिन 
अमृत भारत स्टेशन के बिषय को लेकर स्थानीय शाखा मैदान में एक चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह चर्चा मंडल रेल प्रबंधक, स्थानीय सांसद, विधायक समेत राजगांगपुर की जनता के बीच होगी। 
इस बैठक में अनेक तरह की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। जिसका विशेष आकलन रेलवे के विभागीय अधिकारी के माध्यम से आज राजगांगपुर रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर के कार्यालय में हुई बैठक में की गई। बैठक में उपस्थित पत्रकारो के साथ यह सूचना साझा की गई है। 

जो इस प्रकार है -
अमृत भारत स्टेशन (राजगांगपुर स्टेशन) राजगांगपुर स्टेशन पर प्रस्तावित कार्यों की प्रमुख विशेषताएं:
1. 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के साथ सभी प्लेटफ़ॉर्मों पर लिफ्ट और एस्केलेटर सुविधाएँ।
2. स्मारकीय ध्वज, हरा पैच और प्रतिमा के साथ परिसंचरण क्षेत्र का विकास।
3. सभी प्रकार के वाहनों के लिए उचित प्रवेश और निकास सुविधाएँ के साथ पार्किंग सुविधाएँ।
4. 6 मीटर चौड़ी सड़क के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र की परिधि में पार्किंग सुविधाएँ के साथ विकास।
5. कवर शेड के साथ प्लेटफ़ॉर्म क्षेत्र का पुनर्निर्माण और पुनर्विकास।
6.बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए अनुकूल साइनेज के साथ मानक साइनेज की योजना, जो यात्री अनुभव को बेहतर बनाएगी।
7. स्टेशन परिसर के पास क्षेत्र को व्यावासिक उपयोग के लिए उपयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा।
8. राजगांगपुर स्टेशन विकास परियोजना की लागत 30 करोड़ रुपए होगी।