मुफ्त फिजियोथेरापी शिविर का आयोजन
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
तालचर शहर में 08 जनवरी से मारवाड़ी समाज की ओर से, शहर के मदनमोहन धर्मशाला में एक मुफ्त फिजियोथेरेपी उपचार शिविर का आयोजन किया गया था।
यह शिविर 5 जनवरी को आरंभ होकर 8 जनवरी, 2022 को समाप्त हुआ। तालचर क्षेत्र के विभिन्न अंचलो से सैकड़ों मरीजों का घुटने और कूल्हे के दर्द का मुफ्त इलाज किया गया। उपचार कराने आए मरिजो के अनुसार, कुछ मामलों में रोगी ठीक हो हुए है। इस सेवा के लिए कुपन का मुल्य ₹50 रखा गया था।
इस शिविर में राजस्थान के बृद्धजन सेवा संस्था के अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट ने अपनी सेवाएँ दी। इस शिविर को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद मोदी, संपादक रामचंद्र अग्रवाल, दिनेश जलाल, बेद प्रकाश मोदी, उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अजय जैन और मारवाड़ी महिला समिति का प्रमुख योगदान रहा।





