मुफ्त के चावल में करोडो का बंदरबांट
प्रेस विज्ञप्ति : भाजपा "सून्दरगढ़ जोन"
गरीब जनता को सरकार की ओर से एक रुपये प्रति किलो की दर से मिलने वाले चावल का बडा़ घोटाला प्रकास में आया है।
इस घोटाले का पर्दा फास किया है, भाजपा की राउरकेला इकाई ने। भाजपा प्रवक्ता धीरेन सेनापति ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बीजद सरकार को आडे़ हाथो लेते हुए पत्रकारो को यह जानकारी देते हुए बताया कि गरीब जनता को मिलने वाली चावल में व्यापक तौर पर घोटाला किया जा रहा है।यह घोटाला स्थानीय नेता, आपूर्ति अधिकारी, ट्रक का वजन लेने वाला कांटा और कोटेदार की मिली भगत से की जा रही है, इस घोटाले से करोडो़ रूपये का बंदरबांट किया जा रहा है।
धिरेन सेनापति ने बताया कि उनकी नजर में दो ट्रक (ओ आर 14 एम 4244,और ओ आर 14 पी 7315) आए जिसमें गरीब जनता को सरकारी कोटे के माध्यम से एक रूपये प्रतिकिलो की दर से दी जाने वाली चावल लदी थी, पूछने पर कोई संतोष जनक उत्तर ना पाकर उन्होने आगे अपनी पूछताछ जारी रखी जिसमें वजन लेने वाले, ट्रक चालक, व अन्य कर्मचारियों की बातों में भिन्नता नजर आई। जिसके बाद उन्होने आपूर्ति बिभाग अधिकारी को फोन कर सच्चाई जाननी चाही तो अधिकारी ने इनसे बदसलूकी की।
श्री सेनापति ने वहाँ मानको का खुला उलंघन ओर व्याप्त भ्रष्टाचार देखा। ट्रक का वजन एक नीजी कांटे में लिया जा रहा था। वजन का रसीद छपने वाली कंम्प्यूटर अलमारी में रखी हुई थी, और वजन की रसीद चालक के कहे अनुसार हाथो से काटी जा रही थी।इस रसीद में किसी का भी हस्ताक्षर नही किया जा रहा था।
श्री सेनापति ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित आपूर्ति विभाग अधिकारी पर पहले भी घोटाले का आरोप लग चुका है, जिसमें उन्हें निलंबित किया गया था। संबंधित ठेकेदार और कांटा को काली सूची में दर्ज किया गया है।
राउरकेला भाजपा की ओर से इस घोटाले की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की गई है ऐसा ना करने पर आगामी दिनों में विरोध प्रदर्शन किये जाने की बात कही गई है।
यहाँ एक बात गौर करने वाली है,कि अगर भाजपा प्रवक्ता धीरेन सेनापति का कथन सही है कि काटां और ठेकेदार को काली सूची में दर्ज किया गया है और संबंधित आपूर्ति अधिकारी का घोटाला करने का पिछला रिकार्ड भी है ओर यह सब सत्तासीन पार्टी के राजनेताओ की जानकारी में हो रहा है तो यहाँ चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत चरितार्थ होते दिख रही है।





