मानपुर में द्वादशम् ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
मानपुर (दौसा)। श्रीकृष्ण भागवत ज्ञान सेवा समिति, मानपुर द्वारा आयोजित द्वादशम् ज्ञान यज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मानस भवन प्रांगण से लगभग डेढ़ सौ श्रद्धालु सिर पर पवित्र कलश लेकर गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जय श्रीराम के जयकारों के बीच नये घाट के लिए रवाना हुए। नगरभर में यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।
मानस मर्मज्ञ पूज्य व्यास मदन मोहन जी महाराज (सुख सागर आश्रम, कालवाड़ रोड, जयपुर) द्वारा नौ दिवसीय कथा का वाचन किया जाएगा। महाराज ने उद्घाटन दिवस पर ही श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा की महिमा सुनाते हुए भक्ति, सेवा और सत्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा प्रतिदिन मानस भवन में शाम को होगी और अंतिम दिन विशाल भंडारा एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक एकता का प्रतीक बन रहा है।
मुख्य यजमान एवं संरक्षक मंडल:
1. घनश्याम रावत (पूर्व सरपंच), मानपुर
2. घनश्याम गुप्ता, मामोड़िया, मानपुर
3. रामजीलाल ओढ़, सिकन्दरा
4. राधेश्याम किलकिल्या, जयपुर
5. संतोष कुमार रावत, मानपुर
6. रामावतार सामरिया, मानपुर
7. वैद्य ओमप्रकाश बड़ाया, अलवर
8. गोपाल लाल गुप्ता (एडवोकेट), दौसा
9. सुन्दर सिंह शेखावत, बड़नगर, जयपुर
10. रूपनारायण सोनी, मानपुर
11. बनारसीलाल गुप्ता, दुर्गापुरा, जयपुर
12. विजेन्द्र कुमार खण्डेलवाल, दुर्गापुरा, जयपुर
13. गोपाल लाल गुप्ता, कलकत्ता
14. लक्ष्मीनारायण खण्डेलवाल, रोहिणी, दिल्ली
15. गिर्राजप्रसाद खण्डेलवाल, अवन्तिका, दिल्ली
16. रमाकान्त झालानी, भिवाड़ी
17. नरसी सोनी, मानसरोवर, जयपुर
18. घनश्याम रावत (नांगल), दौसा
19. रामनिवास गोयल (पूर्व सरपंच), मण्डावर
20. रामावतार बावरीया (तितरवाड़ा वाले), जयपुर
21. प्रहलाद किशोर गुप्ता, दुर्गापुरा, जयपुर





