नक्सलियों के गढ़ में शान से लहराया तिरंगा
165 वीं वाहिनी के.रि.पु.बल के एफ.ओ.बी में गणतंत्र दिवस की धूम
नितिन सिन्हा (संपादक : खबरसार)
बीजापुर जिले के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुंदेर में 74 वें गणतंत्र दिवस के दिन कमांडेट धर्मेन्द्र कुमार झा 165 वीं वाहिनी के.रि.पु. बल के नेतृत्व में नए एफ.ओ.बी (Forward Operation Base) में पूरी शान से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान आधार शिविर (Base camp) में ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थिति नागरिकों और बल के जवानों को कमाडेंट श्री झा ने अपनी तरफ से शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने अधिकारियों /अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का बेहतरीन ढंग से निर्वहन करने हेतु हौसला अफजाई की।
सबसे अच्छी बात यह रही की शिविर में आयोजित गणतंत्रत दिवस के इस समारोह में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ-चढ कर भाग लिया। कार्यकम में ध्वजारोहण के पश्चात जवानों एवं कुंदेर के स्थानीय निवासियों के मध्य मिष्ठान वितरण किया गया। फिर ग्रामीण नागरिकों को गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाया गया।
इधर आज 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 165 वीं वाहिनी मुख्यालय फुण्डरी में भी द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। आपने इस अवसर पर बल के अधिकारियों_ जवानों सहित स्थानीय ग्रामीणों और पुल निर्माण में लगे लोगों को भी गणतंत्र दिवस की शुभ_कामनायें दी और मिष्ठान वितरित किया। आपने अपने उद्बोधन में क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और भरोसे का आश्वासन दिया।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि 165 वीं वाहिनी, केरिपुबल, बीजापुर, छ.ग का यह निरन्तर प्रयास रहा है कि छत्तीसगढ राज्य के इस अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र को जितनी जल्दी हो सके सरकार की नीतियों के तहत मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इसके लिए स्थानीय लोगों को जागरूकता व समन्वयता को बढाने पर बल के अधिकारी और जवान निरंतर प्रयासरत रहे है। जिससे स्थानीय ग्रामीण विशेषकर युवाओं को नक्सलवाद के दंश से बाहर निकाला जा सके। ताकि वे अपने जीवन को एक सफल दिशा दे पाएं। इसी उद्देश्य के साथ आज के दिन सार्वजनिक तौर पर इस गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जो बल के सतप्रयाद में एक बडा कदम साबित हुआ ।






