महिला आरोग्य समिति की जलछत्र सेवा

महिला आरोग्य समिति की जलछत्र सेवा

लखन लोहार (संवाददाता) 

राउरकेला शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है,ऐसे वक्त में लोगों को पानी की आवश्यकता सबसे ज्यादा होती है। 
लोगों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए महिला आरोग्य समिति द्वारा सड़क के किनारे प्याऊ लगाकर लोगों की प्यास बुझाई जा रही है। बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले उत्तम बस्ती और शीतलनगर में महिला आरोग्य समिति द्वारा प्याऊ लगाया गया। दोनो ही स्थानो पर प्याऊ के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को शरबत पिलाई गई। इन अंचलो की महिला आरोग्य समिति द्वारा हमेशा लोगों के सेहत का ख्याल रखते देखा गया। 
समय समय पर रोगों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना और अब राहगिरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ लगाने से स्थानीय लोगों ने महिला आरोग्य समिति की प्रशंसा की है।उत्तमबस्ती में महिला आरोग्य समिति द्वारा लगायी गई प्याऊ आशाकर्मी झरना महाराणा द्वारा आयोजित की गई है। इस अवसर पर लोगों को शरबत के साथ रसीले फल बांटे गए। 
इस योजना को सफल बनाने में झरना महाराणा, शदेश्वरी साहू, संयुक्ता पंडा़, पी.पद्मा,पी.मनीषा,ऊषा एवं अन्य सदस्यो की प्रमुख भूमिका रही है। वही शीतलनगर में लगाई गई जल छत्र में शोभाती साहू, संयुक्ता प्रसाद, प्रतिभा नंदा, मुनि पुजारी, शोभा सिंह व अन्य सदस्यों की मुख्य भूमिका रही।

वही शीतलनगर में लगाई गई जल छत्र में शोभाती साहू, संयुक्ता प्रसाद, प्रतिभा नंदा, मुनि पुजारी, शोभा सिंह व अन्य सदस्यों की मुख्य भूमिका रही।