डालमिया सीमेंट में गणतंत्र दिवस मनाई गई

डालमिया सीमेंट में गणतंत्र दिवस मनाई गई

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

स्थानीय वीर विरसा मैदान में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की और से 75 वं गणतंत्र दिवस मनाया गया । एक नेक प्रथा के अनुसार संयंत्र के वरिष्ठतम कर्मचारी मुख्य अतिथि बनाए जाते हैं, इसलिए उत्पादन और प्रक्रिया विभाग के प्रबंधक श्री लालजी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे वहीँ सम्मानित अतिथि के रूप में तकनीशियन मैकेनिकल विभाग के श्री अभिषिकता बिस्वाल, वरिष्ठ कार्यनिर्वाही निर्देशक एवं डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर के यूनिट हेड चेतन श्रीवास्तव, एईडी डीसीबीएल - राजगांगपुर मानव संसाधन विभाग के मुख्य डॉ. नीलाद्रि भूषण पाढ़ी, लांजीबरना खान प्रमुख श्री ओमप्रकाश रामरावजी खेलकर, डालमिया विद्यामंदिर राजगांगपुर के प्राचार्य श्री जयदेव कर एवं डालमिया आईटीआई के प्राचार्य देव्ब्रत प्रधान इस अवसर पर उपस्थित थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लालजी सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया l इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित दर्शकों को गणतंत्र दिवस की सुभकामनाएँ दी और देश तथा देश के महान इतिहास के प्रति सम्मान अर्पण किया l डालमिया विद्या मंदिर (डीवीएम) के एन.सी.सी  कैडेट और संयंत्र के सुरक्षा कर्मियों  ने परेड में हिस्सा लिया l

उक्त कार्यक्रम में श्री जिरकुंटवार ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय के साथ हमारा भारत बढ़ रहा है और इसके साथ ही डालमिया भारत परिवार और राजगांगपुर परिवार भी बढ़ रहा है। आज उन वीरों को याद करने का दिन जिन्होंने हमारे देश को आजाद कराया है। हम सभी को देश के विकाश में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए तभी हम पाने सपनों को साकार कर सकेंगे l श्री श्रीवास्तव ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी और कहा कि, हम सभी देश प्रेम के सूत्र में बंधे है। हमारे देश की एक अनूठी पहचान विविधता में एकता है और हमें भारतीय होने पर गर्व महसूस करना चाहिए।

इस अवसर पर डालमिया विद्यालय के विभिन्न परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के नाम बुलाए जाने के साथ उनके पुरस्कार को उनके विद्यालय में भेजे जाने के लिए निर्देश दिए गए l  वहीँ डालमिया सीमेंट सुरक्षा विभाग के 13 कर्मचारियों को उत्तम सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया ।  जिसके बाद डालमिया विद्यालय एवं डालमिया आईटीआई के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन का समापन किया गया l संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिभावक इस कार्यक्रम में उपस्थित थे l संयंत्र मानव संसाधन विभाग के इप्सिता दाश ने इस कार्यक्रम का परिचालन किया एवं अंत में डालमिया सीमेंट राजगांगपुर सुरक्षा विभाग के प्रमुख श्री सुब्रत कुमार पटनायक ने धन्यवाद अर्पण किया । संयंत्र के मानव संसाधन, एडमिन, इस्टेट, फायर सर्विस एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया l

इसके अलावा संयंत्र के लांजीबरना खान विभाग ,पुनर्वास एवं थईथान विभाग ने कटंग, लांजीबरना एवं इसके आसपास आस पास गांवों के समुदायों, बच्चों, किशोरियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसके अलावा डालमिया सीमेंट राजगांगपुर के लोजिस्टिक्स विभाग ने ट्रक पार्किंग यार्ड एवं, राजगांगपुर रेलवे स्टेशन की सफाई और सजावट एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतंत्र दिवस मनाया।