मरीज की मौत के लिए परिजनो ने लगाया गलत ईलाज होने का आरोप

मरीज की मौत के लिए परिजनो ने लगाया गलत ईलाज होने का आरोप

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

फार्मासिस्ट द्वारा इलाज किये गये मरीज की मौत, परिजनो ने लगाया गलत इलाज करने का आरोप।

सुंदरगढ़ जिले में स्थित राजगांगपुर निर्वाचन मंडली के कुतरा ब्लॉक अंतर्गत आनेवाले नुआगांव ग्राम पंचायत क्षेत्र के गैरबहाल गांव में स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट द्वारा इलाज किए जा रहे मरीज बलराम सिंह की मौत हो गई।इसकी शिकायत परिजनों ने थाने में यह कहकर किया की फार्मासिस्ट द्वारा गलत इलाज किए जाने के कारण उसकी मौत हुई है।

परिजनों द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार झारखंड राज्य के कादोपानी गांव का बलराम 3 साल से नुआगांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा है।वह पिछले 1 तारीख से ज्वर से पीड़ित था,जिससे इलाज के लिए 4 तारीख को उन्हें परिजनों द्वारा गैरबल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहां मौजूद फार्मासिस्ट सचिन्द्र नारायण साहू ने इलाज किया और बलराम को स्लाइन बोतल भी चढ़ायी।

इलाज कर रहे फार्मासिस्ट की सलाह से बलराम को घर ले जाया गया और बाद में पुनः इंजेक्शन लगवाने के लिए फार्मासिस्ट के पास लाया गया। परिजनों का आरोप है बलराम को दी गई इंजेक्शन फार्मासिस्ट अपने क्वार्टर से लेकर आया जिसके लिए उन्होनें 820 रुपये लिये।

इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद मरीज बेहोश हो गया तो उसे मोटरसाइकिल से घर ले जाया गया।इसकी सूचना परिजनों ने फार्मासिस्ट को दी। 

इसपर फार्मासिस्ट ने होश खो चुके बलराम को कुत्रा सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया। मरीज जब एंबुलेंस से कुत्रा समुह स्वस्थ केन्द्र पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में कुतरा थाने में शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगांगपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।