जितेंद्र सिंह करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार

जितेंद्र सिंह करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

जितेंद्र सिंह करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार

 तालचेर के कोलियरी थाना अंतर्गत घंटापाड़ा पंचायत के बाघमारा गांव के 47 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह को विभिन्न लोगों से विभिन्न चरणों में मीठी मीठी बातों में फंसाकर लोगो से करोडो़ रुपये ठग लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
खबरों के मुताबिक, सेंट्रल कॉलोनी के शरत चंद्र साहू को एक कंपनी में उच्च वेतन पर काम पर रखने के नाम पर 2 लाख रुपये नकद और एक दूसरे के घर को अपना बता कर बेचने के नाम पर छः लाख रुपये लेकर चंपत हो गया था। 
कोलियारी थाना आईआईसी राजेंद्र नारायण पटनायक श्री साहू द्वारा कोलियारी थाने में लिखित शिकायत देने के बाद सदलबल  देर रात जालसाज के घर पर छापा मारकर श्रीसिंह को थाने ले आए।  पूछताछ करने पर उसने कई फर्जीवाड़े का खुलासा किया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी भी जांच कर रही है और उसे कोर्ट ले गई है।