बड़गांव थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा है मुर्गा लड़ाई और खुड़खुडी़ जुआ खेल
ऐसा लगता है कि सुंदरगढ़ जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में खुड़खुडी और मुर्गापाडा़ का आयोजन करनेवाले माफियाओं का राज चल रहा है।
बड़गांव थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। यहाँ महिने भर से सप्ताह के सातो दिन खुड़खुडी़ जुआ और मुर्गापाडा़ खेल का आयोजन हो रहा है जहाँ जमकर लाखों की बाजी लगाई जा रही है। इतना होने पर भी बड़गांव थाना द्वारा किसी प्राकार से इसपर अंकुश नहीं लगाए जाने से अंचल में ऐसी चर्चा होने लगी है कि स्थानीय थाना ने अपने हाथ खडे़ कर दिए।
सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार इस थाना क्षेत्र में रोजाना खुड़खुडी़ जुआ और मुर्गा लडाई का खेल चलता है।और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
इसका ज्वलंत उदाहरण यह है कि इस थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में आए दिन खुड़खुड़ी जुआ खेल, और मुर्गा लडाई का आयोजन होता रहता है,जिसकी जानकारी पुलिस को भी है।
इस जुआ खेल के आयोजकों को यह कहते सुना गया कि पुलिस हमारे साथ हैं, हम पुलिस और ग्रामीणों के माध्यम से अपना काम कर रहे हैं। इस संबंध में जब बडगांव आदर्श थाना से संपर्क किया गया तो थाना प्रभारी यह कहते हुए कि हमारे पास पुलिस बल की कमी है, व अन्य बहाने बनाकर कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर दिए और इस अवैध जुए को स्वीकार कर लिया। यहां सवाल उठता है कि क्या वाकई एक थाना प्रभारी जुआ माफियाओं से डरता है? देखा गया है कि इस थाने के अधीन बाइबाइ, उदारमा, टीम्ना आदि गाँव मे प्रत्येक दिन खुड़खुडी़ जुआ, मुर्गा पाडा़ का आयोजन किया जा रहा है।जहाँ गरीब निरीह ग्रामीण अपनी गाढ़ी कमाई लुटा रहे है जो आये दिन परिवार में कलह का कारण बनाता है। ऐसे में बुद्धिजीवियों का कहना है कि इस थाना क्षेत्र में जिला पुलिस अधीक्षक या जिला कलेक्टर को हस्तक्षेप कर कार्यवाही करने की जरूरत है वरना अंचल में और भी गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
वही इन मुर्गा लडा़ई और खुड़खुडी़ जुआ के संपर्क में आकर स्थानीय ग्रामीण अपनी मेहनत की गाढी़ कमाई लुटा रहे है जो उनके परिवार में कलह का कारण बनता जा रहा है।





