बडगांव में निकला राजस्व रथ - लाभान्वित हुए ग्रामीण
गंगाधर शा (संवाददाता)
बडगांव : सुंदरगढ़ जिला के बडगांव प्रखंड अंतर्गत आने वाले ग्रामपंचायतों में स्थानीय तहसील कार्यालय के राजस्व रथ में सवार होकर तहसील कर्मचारी प्रत्येक गावों में जा-जा कर लाभार्थियों को जमींन का पट्टा प्रदान किया | बडगांव तहसीलदार सरोज कुमार प्रुशेठ के अनुसार बडगांव प्रखंड का तहसील बिभाग राजस्व रथ के जरिये प्रत्येक गाँव में जा कर भूमी हिनों को जमींन का पट्टा प्रदान कर रही है |
बडगांव, पामरा, जरंगलोई, सहजबहाल, आदि राजस्व अधिकारी घर-घर जा कर पट्टा बितरण कर रहे है | यह कार्यक्रम २६-०५-२०२१ से शुरु किया गया है | तहसीलदार सरोज कुमार प्रुशेठ के अनुसार अभी तक ३० लोंगों को दाखिल-खारिज पट्टा, २ लोंगों को बसुन्धरा पट्टा, ११ लोंगों को जंगल जमीं पट्टा,२ लोंगों को किसम परिवर्तन पट्टा,३ लोंगों को निवास प्रमाण पत्र ,और ३ लोंगों को जात प्रमाण पत्र प्रदान किया गया |





