स्काउट एण्ड गाइड़ प्रशिक्षण कार्यक्रम आईटीआई परिसर में संपन्न
सुंदरगढ़ जिला के बड़गांव प्रखंड में इंस्टीट्युट आफ टेक्निकल इंजिनियरिंग (आइटीआइ) कार्यालय में छात्रों के स्काउट एण्ड़ गाइड के महत्व को जानने व उसमें भागीदारी करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़गांव आईटीआई ग्रुप के भारतीय स्काउट एवं गाइड के माध्यम से 20 नये स्काउट विद्यार्थियों को प्रशिक्षण में सामिल किया गया। इंस्टिट्युट औफ टेक्निकल इंजिनियरिंग संस्थान के संस्थापक सचिव रामो नायक एवं संस्थान के निर्देशक अरूण नायक के द्वारा ओडिशा राज्य के स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमन्त्रित मुख्य अतिथी बड़गांव तहसील के अतिरिक्त तहसीलदार विनय कुल्लु,दक्षिण पुर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रिय संयुक्त महासचिव जहांगीर हक, चेंबर आफ टेक्निकल इंस्टिट्युशन आफ इंडिया के राष्ट्रिय अध्यक्ष महमूद अहमद, सीटी इंग्लिश स्कूल के चैयरमेन शज्जल राॅय, मयुरभंज जिला के राज्य नीजी आइटीआइ इंस्टिट्युशन के आंचलिक सचिव रूपेश गिरी,जन संपर्क अधिकारी गुरूचरण सिंह एवं सामाज सेवी संदीप अग्रवाल समेत सभी गणमान्य अतिथीयों ने द्विप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस दौरान मुख्य अतिथि अतिरिक्त तहसीलदार विनय कुल्लु ने कहा विद्यार्थियों का भविष्य उसके लक्ष्य पर निर्भर करता है, जिससे सफलता प्राप्त कर सकें । अतिथी दक्षिण पुर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रिय संयुक्त महासचिव जहांगीर हक ने कहा पढ़ाई के अलावा स्काउट एवं गाइड के माध्यम से अपने हुनर को भी प्रदर्शित करना आती आवश्यक होता है,जिससे शरीर एवं दिमाग दोनों ही स्वस्थ रहता है, जहांगीर हक ने आइटी आइ के संस्थापक सचिव एवं संस्थान के निर्देशक डॉ अरूण नायक के प्रती धन्यवाद समर्पण करते हुवे कहा रोमा नायक अपने जिवन काल में संघर्ष करते हुए बड़गांव प्रखंड के बच्चों की उज्वल भविष्य का विकास करने में आइटीआइ के माध्यम से हर तरह की सुविधायें उपब्ध करवाने का प्रयास करते आ रहे हैं।





